कैमोर, कटनी।
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर आशीष तिवारी ने कैमोर नगर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं जनसुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए तथा नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।
कलेक्टर तिवारी ने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि सकारात्मक फीडबैक देकर कैमोर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है।
दौरे के दौरान उन्होंने नगर परिषद अध्यक्षा पलक नमिता ग्रोवर द्वारा बनाए रखी गई स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की और कहा कि नगर की साफ-सफाई की स्थिति प्रशंसनीय है, जिसे निरंतर बनाए रखना आवश्यक है।
इस अवसर पर कलेक्टर ने नगर परिषद प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं की जानकारी ली और नगर को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट