अरमान खान जिला ब्यूरो रायसेन
मंडीदीप पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को एक युवक ने घर में घुसकर युवती की गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही थी।
दिनांक 07.05.2026 को करीब 02:30 बजे प्रेमनगर मंडीदीप में आरोपी मनोज अहिरवार द्वारा धारदार कटर/चाकू से युवती के गले पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई तथा मौके से फरार हो गया। घटना में बीच-बचाव करने आई मृतिका की माता को भी आरोपी द्वारा घायल किया गया। फरियादिया XXX की रिपोर्ट पर थाना मंडीदीप में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 103(1), 109(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराना के नेतृत्व में थाना प्रभारी मंडीदीप निरीक्षक रंजीत सराठे द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर सूचना एवं संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतिका को पूर्व से जानता था तथा दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटना दिनांक को आरोपी मृतिका से मिलने उसके घर पहुंचा था और उसे अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखना चाहता था, जिस पर मृतिका द्वारा मना करने से दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने अपने पास रखे कटर से मृतिका पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मृतिका की माता पर भी हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
मनोज अहिरवार पिता भारत अहिरवार उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भैरोपुर अहमदपुर, जिला सीहोर,आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
शीला सुराना एसडीओपी औबेदुल्लागंज, निरीक्षक रंजीत सराठे थाना प्रभारी मंडीदीप, निरीक्षक विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी सतलापुर, निरीक्षक भारत सिंह थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज, उप निरीक्षक विनोद परमार थाना प्रभारी गौहरगंज, उप निरीक्षक तेजपाल सिंह थाना प्रभारी नूरगंज, उप निरीक्षक अरविंद पाण्डेय, उप निरीक्षक एम.एस. ठाकुर, उप निरीक्षक अवनीश गिरी, सउनि वरुण सक्सेना, सउनि दिलीप सिंह भाटी, प्रधान आरक्षक 621 भरत लाल साहू, प्रधान आरक्षक 434 प्रदेश सिंह, प्रधान आरक्षक 622 संजय यादव, प्रधान आरक्षक 411 विकास भदौरिया, प्रधान आरक्षक 148 संजय लवंशी, प्रधान आरक्षक 700 सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक सूरज (सूचना संकलन), आरक्षक संदीप, आरक्षक कुनाल, आरक्षक अशोक पांसे, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक सौरभ दोहरे एवं आरक्षक नितिन की उल्लेखनीय भूमिका रही।