रिपोर्ट: जरीना खातुन ब्यूरो चीफ बांदा।
बांदा(उप्र)
बांदा जिले के बबेरू कस्बे में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी मां और छोटे भाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे बबेरू पुलिस को सूचना मिली कि तहसील परिसर के पीछे रहने वाले राजकिशोर मिश्रा ने अपनी मां शांति (60) और छोटे भाई देवीदीन (35) को गोली मार दी है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।