दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र दुद्धी के ग्राम दुम्हान निवासी बसंत कुमार (30) पुत्र तेजबली आज सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे अपने खेत में सिंचाई करते समय अज्ञात विषैले सर्प के काटने का शिकार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में उनका इलाज जारी है। स्थिति स्थिर बताई जा रही है।