साणंद तालुका में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक और गंभीर दुर्घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। साणंद के लीलापुर गांव के पाटिया के पास एक बेकाबू रफ्तार से आ रहे डंपर चालक ने दो मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।दोनों बच्चे लीलापुर पाटिया के पीछे वाले इलाके से गुजर रहे थे, तभी काल बनकर आए डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सहायता:
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर ग्रामीणों में डंपर चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
पुलिस की कार्रवाई:
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रिपोर्टर : धरा पटेल , साणंद