किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर.
रायपुर जिले में चोरों के हौसले बुलंद है. नया रायपुर स्थित ट्रिपल आईटी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. शातिर चोरों ने प्रबंधन को चकमा देकर हॉस्टल में प्रवेश किया इसके बाद करीब 15 लैपटॉप चुराकर आसानी से भाग निकले. घटना के बाद ट्रिपल आईटी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक शातिर चोरों ने हॉस्टल में काम का बहाना बनाकर प्रवेश किया. इस दौरान सभी छात्र परीक्षा देने के लिए गए हुए थे. इसी का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने करीब 15 लैपटॉप चोरी कर लिए. यह चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.
पुलिस में लिखित शिकायत दी गई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. परिसर में लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. इधर चोरी की घटना के बाद छात्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के नाराजगी है.
नया रायपुर, सीएसपी तुलसी राम टेकाम ने बताया कि ट्रिपल आईटी हॉस्टल है. वहां एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घुस कर इलेक्ट्रॉनिक समान जैसे लैपटॉप चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है और सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है. इसके संबंध में जो ट्रिपल आईटी के प्रबंधन या किसी भी छात्र से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. जैसे ही इस संबंध मे शिकायत प्राप्त होगी है. अग्रिम कार्रवाई करेंगे.