उद्घाटन समारोह में एसडीएम नजीबाबाद आशुतोष जायसवाल, साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी एवं समाजसेवी डॉ राखी आनंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एसडीएम नजीबाबाद ने नगर पंचायत साहनपुर द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर आधारित अध्ययन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे युवाओं का भविष्य मजबूत होगा।
चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि नगर पंचायत साहनपुर लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जीजीआईसी कॉलेज की सौगात देकर क्षेत्र की बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा नगर में तिरंगा फ्लैग लगवाने, गार्डन निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, 125 से अधिक सड़कों का निर्माण, डिजिटल वेलकम बोर्ड, फ्रीजर स्थापना, कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण, सफाई व्यवस्था के लिए नई गाड़ियों की खरीद एवं मैनुअल लाइब्रेरी जैसी अनेक विकास योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शासन से स्वीकृति मिलने पर आगे भी नई योजनाओं को लागू कराया जाएगा।
समाजसेवी डॉ राखी आनंद अग्रवाल ने डिजिटल लाइब्रेरी की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा एवं आधुनिक तकनीक से जुड़ी पढ़ाई में काफी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ इस्लाम ने की
कार्यक्रम सरफराज अंसारी में राहतपुर प्रधान मुस्तफा, मंडावली के पूर्व प्रधान वाजिद मकरानी, साबू मकरानी, अलीपुर प्रधान आसिफ, पूर्व प्रधान नफीस अहमद, भूरे प्रधान, फ़िरासत हुसैन, डॉ इस्लाम, अशोक कुमार, प्रशांत महासागर, ललित कुमार, नगर पंचायत साहनपुर के सभासदगण, शद्दन खान, इक़बाल अहमद, फुरकान अहमद, वकार अहमद, दीपक, मुजफ्फर हुसैन, आबिद, चांद मौलाना सलीम, मास्टर शाहनवाज़, इरशाद, भागूवाला के पूर्व प्रधान अब्दुल हई, शमशीद, रिज़वान खान, नईम अहमद, डॉ नसीम शाहबाज खान, मास्टर फराहीम ,असलम अंसारी, नौशाद सरवरी, नदीम सलमानी, जाफर, कफील अंसारी छोटे उस्ताद, सय्यद इरशाद, वीरेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।