सहारनपुर
सहारनपुर : थाना बेहट पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैट्री चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है – पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 25 मोबाइल टावर बैट्रियां, एक मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है-एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी – इसी दौरान घुन्ना मोड़ पर संदिग्ध हालत में खड़े तीन युवकों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बेहट, चिलकाना, मिर्जापुर, गागलहेड़ी, जनकपुरी, फतेहपुर और कोतवाली देहात सहित कई थाना क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से सैकड़ों बैट्रियां चोरी करने की बात कबूल की – गिरफ्तार अभियुक्तों में सलमान, सारिक और कादिर शामिल हैं, जिन पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं – पुलिस के अनुसार यह गिरोह चोरी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने की घटना में भी शामिल था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पूरी पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की है
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़