लोकेशन जनपद अमरोहा के थाना गजरौला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा पुलिस ने अंतराज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ जिममे एक अभियुक्त मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया कब्जे से चोरी किये गये सोना चांदी के आभूषण बरामद जिनकी कीमत लगभग 24/लाख रुपए बताई जा रही है आपको बता दें कि जनपद अमरोहा के थाना गजरौला स्थित जुबिलैन्ट फैक्ट्री के फैमिली क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का अनावरण कर घटना में शामिल अन्तरराज्यीय चोर गिरोह के 01 अभियुक्त सुरेश पुत्र भीकू निवासी ग्राम देवीपुरा थाना टांडा जनपद धार, राज्य मध्य प्रदेश को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी किये गये शत प्रतिशत सोने-चांदी के आभूषण बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है दिनांक 27,04,2026 को वादी श्री देश दीपक मिश्रा पुत्र स्व. श्री नरेन्द्र देव मिश्रा, निवासी ऑफिसर कॉलोनी, जुबिलैन्ट फैक्ट्री बी-12/3 थाना गजरौला जनपद अमरोहा द्वारा थाना गजरौला पर तहरीर देकर फैक्ट्री के फैमिली क्वार्टर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी 11,000 रुपये चोरी हो जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था घटना की गंभीरता को देखते हुए चोरी के सफल अनावरण हेतु थाना गजरौला पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया विवेचना एवं सर्विलांस टीम की सहायता से जांच के दौरान घटना के तार मध्य प्रदेश से जुड़े पाए गए, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी धनौरा श्रीमती अंजली कटारिया के नेतृत्व में थाना गजरौला से गठित पुलिस टीमें मध्य प्रदेश में रवाना की गईं । अथक प्रयास एवं सर्विलांस की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जनपद धार, मध्य प्रदेश से अभियुक्त सुरेश उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों (1) पूनम पुत्र गंगाराम भूरिया एवं (2) अम्बु उर्फ अम्बाराम पुत्र गंगाराम निवासीगण ग्राम गातला थाना टांडा जनपद धार, मध्यप्रदेश के साथ मिलकर संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है वह लोग इंटरनेट के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में स्थित बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों एवं फैक्ट्रियों की जानकारी प्राप्त करते थे तथा विशेष रूप से उन फैक्ट्रियों को चिन्हित करते थे, जहाँ कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए फैमिली क्वार्टर बने होते थे अभियुक्तों द्वारा शुक्रवार की रात अथवा सप्ताहांत (वीकेंड) के दौरान ऐसे स्थानों पर पहुंचकर रेकी की जाती थी, क्योंकि शनिवार एवं रविवार को अधिकांश कर्मचारी एवं अधिकारी अपने घर अथवा अन्य स्थानों पर चले जाते थे, जिससे क्वार्टर खाली मिलते थे । अभियुक्त ने बताया कि वह लोग फैक्ट्री की आवासीय कॉलोनियों के आसपास घूमकर पहले सुनसान एवं बंद मकानों को चिन्हित करते थे तथा मौका पाकर अपने साथ लाये औजारों की सहायता से ताले तोड़कर घरों में प्रवेश कर जाते थे । अभियुक्तों द्वारा केवल सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी की चोरी की जाती थी । अभियुक्त ने बताया कि वह लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि चोरी नहीं करते थे, क्योंकि ऐसे सामान को ले जाने में कठिनाई होती है तथा उनसे पकड़े जाने की संभावना अधिक रहती है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि घटना के दौरान वह लोग मोबाइल फोन का बहुत कम इस्तेमाल करते थे, जिससे पुलिस सर्विलांस से बचा जा सके। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह लोग बस अथवा ट्रेन के माध्यम से चुपचाप दूसरे राज्य अथवा अपने गृह क्षेत्र चले जाते थे । अभियुक्त सुरेश ने स्वीकार किया कि दिनांक 25/26.04.2026 की रात्रि में उसने अपने साथियों पूनम एवं अम्बु उर्फ अम्बाराम के साथ मिलकर जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र स्थित जुबिलैन्ट फैक्ट्री की आवासीय कॉलोनी के एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी में प्राप्त नकदी उसके साथी पूनम एवं अम्बु अपने पास रख लिये थे, जबकि चोरी के जेवरात अभियुक्त सुरेश को बेचने हेतु दिये गये थे पुलिस अन्य साथियों को तालाश कर रही है
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा