सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह के निर्देश पर जनपद मिर्जापुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है।
इसी क्रम में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने सड़कों पर उतरकर पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया
अपराधियों में मचा हड़कंप
पुलिस की इस अचानक सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, जबकि आम जनता ने राहत की सांस ली।
मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा संदेश दिया
जनता से सीधा संवाद
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें अतिक्रमण न करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
चेकिंग अभियान में सख्ती
संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी
बिना हेलमेट चालकों पर चालान
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
स्टंट और तेज रफ्तार पर सख्त रोक
पुलिस की मुस्तैदी से बढ़ा भरोसा
प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह की रणनीति और पुलिस की 24 घंटे की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़