अरमान खान जिला ब्यूरो ITN NATIONAL रायसेन
रायसेन।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में रायसेन जिला पुलिस हर क्राइम घटना पर तुरंत कार्रवाई कर रही है। पुलिस की ग़स्त भी तेज है। यही वजह है कि न सिर्फ चोरी की घटनाएं कम हुई हैं वहीं जुआ सट्टा पर प्रतिबंध लग गया है और अवैध शराब विक्रेताओं पर भी कार्रवाई जारी है।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पैमत जोड़ के पास बंछोड़ डेम क्षेत्र में एक युवक अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम, रोहन पिता भगवानसिंह बैरागी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सेंडोरा*, थाना कोतवाली जिला रायसेन बताया। आरोपी की निशानदेही पर रोड किनारे झाड़ियों के पीछे छिपाकर रखे गए 06 कार्टून गोवा शराब बरामद किए गए। प्रत्येक कार्टून में 50-50 क्वार्टर कुल 300 क्वार्टर, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 54 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। मोटरसाइकिल भी जब्त आरोपी द्वारा उक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की पुरानी हीरो होंडा मोटरसाइकिल (काला-नीला रंग) भी मौके से जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40,000 रुपये है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 36,000 रुपये है।
पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत जप्ती कार्यवाही एवं वीडियोग्राफी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना कोतवाली रायसेन में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र गोयल, उनि शैलेन्द्र दायमा, प्रआर. कुलदीप पाठक, नरेन्द्र रजक, माखन उइके, सतेन्द्र लोधी, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, मनेश भलावी, गोविंद, आर. शशांक दीक्षित, संदीप जैन एवं रितेश पाठक की विशेष भूमिका रही।