अरमान खान जिला ब्यूरो ITN NATIONAL
रायसेन
रायसेन। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रभुराम चौधरी जी के प्रयासों से रायसेन जिले की साँची विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है साँची में नवीन सर्किट हाउस निर्माण कार्य हेतु ₹6 करोड़ 91 लाख 28 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह स्वीकृति विभाग की स्थायी वित्त समिति की 298वीं बैठक में अनुमोदन उपरांत प्रदान की गई है। इस बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य से साँची क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी तथा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सर्किट हाउस निर्माण से पर्यटन एवं प्रशासनिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल साँची में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस बनने से प्रदेश एवं देशभर से आने वाले अतिथियों को उच्चस्तरीय आवास एवं सुविधाएं प्राप्त होंगी।
डॉ प्रभुराम चौधरी जी ने इस स्वीकृति पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी,लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह जी का आभार जताया है ॥