चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी नगर पंचायत साहनपुर में जनहित में किए गए सराहनीय कार्यों को आज बड़ी पहचान मिली। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित EXCELLENCE AWARD 2026 समारोह में साहनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि को पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा और पूर्व परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान नगर पंचायत क्षेत्र में विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में किए गए बेहतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। समारोह बिजनौर में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने दैनिक जागरण परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि *”दैनिक जागरण परिवार का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। यह सम्मान पूरे साहनपुर और नगर पंचायत टीम के समर्पण का प्रतीक है।”
चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और पूरी टीम को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देगा।