पन्ना
जिले में अनुसूचित जाति के वास्तविक पात्र लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों और अपात्र लोगों द्वारा फर्जी तरीके से एससी प्रमाण पत्र बनवाए जाने के मुद्दे पर आज प्रेस वार्ता की गई।
अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग युवा संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह जाटव ने आज शाम 4:00 बजे हेरिटेज रेस्टोरेंट, गांधी चौक पन्ना में पत्रकारों से बात की।
उन्होंने बताया कि जिले में एक तरफ वास्तविक एससी वर्ग के लोगों को प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपात्र लोग एससी के प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। डॉ. जाटव ने इस प्रक्रिया में व्याप्त अनियमितताओं पर चिंता जताई और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश