सहारनपुर
सहारनपुर- रामपुर मनिहारान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का असर जनप्रतिनिधियों पर दिखने लगा है। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने शुक्रवार को अपने आवास रामपुर मनिहारान से शामली तक करीब 90 किलोमीटर का सफर सरकारी रोडवेज बस से तय किया। मंत्री जसवंत सैनी वीआईपी कल्चर से अलग हटकर आम यात्रियों के साथ बस में बैठे। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। बस में मौजूद यात्रियों ने मंत्री की इस पहल को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया। मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार सार्वजनिक संसाधनों के उपयोग और जनता से सीधे जुड़ने की अपील करते हैं। उसी भावना से उन्होंने बस से यात्रा की। इससे जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी कम होती है और लोगों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने की प्रेरणा मिलती है। यात्रा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कौशिक, मंडल अध्यक्ष दीपक सैनी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल समेत कई लोग उनके साथ रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़