रिपोर्टर : ज़ाकिर ज़ंकार
डांग
जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों की पैरा सिटिंग वॉलीबॉल टीम आगामी चतुर्थ दक्षिण गुजरात (दिव्यांग) पैरा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए सूरत रवाना हो रही है। डांग जिले के खिलाड़ियों ने इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए हैं। ऐसे में इस बार भी टीम से शानदार प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस चैंपियनशिप में सूरत, भरूच, नर्मदा, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों के दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है।
यह प्रतियोगिता 17 मई 2026 को सूरत स्थित पाल हवेली – श्री गोकुलचंद्रमाजी पुष्टिमार्गीय हवेली, मेन रोड, हजीरा-अडाजणगाम, भाठा में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों के लिए दोपहर 4:00 बजे तक रिपोर्टिंग रखी गई है। इसके बाद मैनेजर मीटिंग, स्लॉट प्रक्रिया तथा शाम 6:00 बजे से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
इस आयोजन का संचालन पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन – सूरत, द सोसायटी फॉर फिजिकली हैंडीकैप्ड, सूरत तथा पैरा स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आनंद शाह ने सभी जिलों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता की सफलता की कामना की।
डांग जिले के खेलप्रेमियों और नागरिकों में भी टीम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिलेवासियों को उम्मीद है कि टीम एक बार फिर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेगी।