बरेली
जनपद में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस’ में प्रतिभाग करने के लिए जिलाधिकारी समेत तमाम आला अधिकारी ई-बस (इलेक्ट्रिक बस) में सवार होकर तहसील मीरगंज के लिए रवाना हुए इससे पहले सरकारी गाड़ियों से जाने में न केवल ईंधन की भारी खपत होती थी बल्कि कार्बन उत्सर्जन भी बढ़ता है लेकिन आज बरेली प्रशासन ने सामूहिक रूप से ई-बस का चयन कर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है यह पहल केवल एक यात्रा नहीं बल्कि ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति शासन और जिला प्रशासन की मजबूत प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण तहसील मीरगंज में हुआ आयोजित इस संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तमाम विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल