अरमान खान जिला ब्यूरो रायसेन I T N NATIONAL
रायसेन
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित माय भारत केंद्र (MY Bharat) रायसेन के तत्वावधान में आयोजित 5-दिवसीय ‘अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम’ (Experiential Learning Program) के चौथे दिन युवा स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की जमीनी हकीकत को जाना।
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग रायसेन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में आज स्वयंसेवकों ने पठारी और नकतरा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं ने जाना कि कैसे सरकारी अनाज गोदामों से निकलकर एक गरीब परिवार की थाली तक पहुँचता है।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु खेत से राशन कार्ड तक
स्वयंसेवकों को राशन दुकान के संचालन की बारीकियों से अवगत कराया गया, जिसमें निम्नलिखित प्रक्रियाएं शामिल रहीं । युवाओं को बताया गया कि शासकीय भंडार के गोदामों से अनाज कैसे आवंटित होता है।
RO (Release Order) जेनरेशन अनाज उठान से पहले रिलीज ऑर्डर (RO) जारी करने की तकनीकी प्रक्रिया और इसके महत्व को समझाया गया। क्रय प्रक्रिया (Purchase Process) सरकारी खरीद और स्टॉक रजिस्टर के रखरखाव की जानकारी दी गई।
POS मशीन की कार्यप्रणाली
बायोमेट्रिक सत्यापन और Point of Sale (POS) मशीन के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
वितरण का मानक: वर्तमान आवंटन नियमों के तहत 1 किलो चावल और 4 किलो गेहूं प्रति यूनिट वितरण की प्रक्रिया को स्वयंसेवकों ने लाइव देखा।
पारदर्शिता ही लक्ष्य
पीडीएस प्रबंधक ने युवाओं को बताया कि पूरी प्रणाली को अब डिजिटल कर दिया गया है ताकि सही व्यक्ति को अनाज प्राप्त हो। स्वयंसेवकों ने इस दौरान उपभोक्ताओं से भी बात की और राशन वितरण में आने वाली चुनौतियों को समझा।