इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का शनिवार को सिवनी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सिवनी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों फूलमालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।भाजपा कार्यालय से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही।”भारत माता की जय”और “भाजपा जिंदाबाद”के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि युवा ही देश और पार्टी की रीढ़ हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करें। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला इकाई द्वारा किया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि श्याम टेलर के मार्गदर्शन से सिवनी जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ता और अधिक सक्रियता से भाग लेंगे।