सहारनपुर
सहारनपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड के ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर एवं भगवानपुर विधायक ममता राकेश बुग्गावाला क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ के साथ गणेशपुर टोल प्लाजा पर पहुंच चुके हैं। यहां थाना पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से चौकन्ना है, विधायक रवि बहादुर ने साफ शब्दों में कह दिया कि अगर टोल मैनेजमेंट उनसे वार्ता नहीं करेंगा तो वह दरी बिछाकर धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान टोल प्लाजा कर्मियों में हड़कंप का माहौल दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर पहले विधायक को अन्य जनता के प्रतिनिधियों के साथ टोल मैनेजर ने वार्ता के लिए बुला लिया है, इस दौरान विधायक आस-पास के ग्रामीणों को नियमानुसार टोल सुविधा फ्री करने और किसी भी व्यक्ति के साथ है अभद्र व्यवहार न किए जाने की बात को लेकर अड़े हुए हैं।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़