फतेहगंज पश्चिमी।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बा स्थित टोल प्लाजा कांवरिया मंदिर के पास कैंप कार्यालय पर किसानों के मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई।
कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया।
मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनके संघर्षों की बदौलत किसानों को उनका हक मिला और आज भी उनका जीवन किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी दिनों में बरेली शहर में आयोजित होने वाली महापंचायत को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। सभी ने बाबा टिकैत के बताए मार्ग पर चलने तथा किसानों की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. मुदित प्रताप सिंह, मीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष इमरान अली सहित अन्य वक्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनका व्यक्तित्व सदैव किसानों को प्रेरित करता रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से अजय रावत, अंकित सिंह, प्रेमपाल राजपूत, कृष्णकांत शर्मा, ठाकुर विश्वजीत सिंह, लादेन मंसूरी, अवधेश पाठक, मोहम्मद जावेद, मौ. शाकिर, महफूज़ आलम, शाहिद अली, जगत सिंह, मौ. चांद, साबिर, मौ. हनीफ, रईस हुसैन, फिरासत, सलीम, मुन्ने शाह, इस्लाम, शाकिर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली