ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
कसौली उपमंडल के अंतर्गत जंगेशु पंचायत के थारूगढ़ गांव के समीप जंगल में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से सरकारी प्रदेश सरकार की भूमि में सैकड़ों प्राकृतिक पेड़ पौधे जलकर राख हो गए ।जैसे ही आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो तुरंत इसकी जानकारी अग्नि शमन विभाग परवाणु को दी अग्नि शमन विभाग की बड़ी तत्परता से लगी आग पर काबू पाने में कामयाबी पा लिया गया जिससे वन सम्पदा को भारी नुकसान से बचा लिया गया अग्नि शमन विभाग परवाणु के कर्मचारी बलबीर सिंह,वीरेंद्र व कमलेश शर्मा, तथा वन विभाग के वन रक्षक बिमल ,वन मित्र पंकज व स्थानीय लोग राजेश कुमार,विनोद कुमार, बालक राम , कर्ण अनिल कुमार, शुभम,ने आग बुझाने में शामिल रहे । लोगों ने इनके कुशल कार्य की पूरे क्षेत्र में बहुत सराहना की जा रही है।