दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरडीहा में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।
जानकारी के अनुसार, सुबह मंजूर आलम (27) पुत्र रमजान शाह निवासी डुमरडीहा ने मायके में रह रही पत्नी से मोबाइल पर बातचीत में था कि बातचीत के दौरान वह अचानक गुस्से में आ गया और घर में रखे फसल छिड़काव के लिए उपयोग होने वाले कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजनों को तब आशंका हुई जब बातचीत के दौरान उसका व्यवहार असामान्य और बेतुका हो गया तथा मुंह से तेज बदबू आने लगी। परिवार के पूछताछ पर मंजूर ने मुश्किल से बताना शुरू किया कि उसने कीटनाशक दवा पी ली है।
कुछ ही देर में उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी लेकर आए, जहां चिकित्सक बी के सिंह के देख रेख में युवक का इलाज जारी है ।इलाज के दौरान उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।
परिजनों ने बताया कि मंजूर की शादी चकिया में हुई थी और लगभग आठ माह से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। दंपती के झगड़े के कारण मंजूर अवसाद में था। परिजनों के अनुसार फोन पर हुई किसी बात से आहत होकर उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।फिलहाल युवक का इलाज जारी है ।