सहारनपुर
सहारनपुर में उस समय माहौल गरमा गया जब सांसद इकरा हसन एक पीड़ित महिला के साथ DIG कार्यालय पहुंचीं। जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष की शिकायत और न्याय की मांग को लेकर सांसद अधिकारियों से मिलने पहुंची थीं।इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस और समर्थकों के बीच काफी देर तक बहस और नोकझोंक चलती रही।मामला बढ़ता देख पुलिस ने सांसद इकरा हसन को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और समर्थकों में नाराज़गी देखी जा रही है।फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़