रिपोर्टर : जाकिर झंकार, अहवा डांग
डांग जिले के सापुतारा क्षेत्र में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। शामगहान रेंज की वन विभाग टीम ने एक तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुआ देर रात लगभग 12 बजे के आसपास पिंजरे में फंसा। पिछले कई दिनों से सापुतारा और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।
वन विभाग की टीम द्वारा लगातार मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग की जा रही थी। सुनियोजित अभियान के तहत आखिरकार तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
वन विभाग ने तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।