राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती लू के बीच नगर परिषद कैमोर द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पेयजल व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। जनलोकप्रिय कर्मयोगी विधायक संजय सतेंद्र पाठक के मार्गदर्शन में नगर के विभिन्न पेयजल केंद्रों, प्याऊ स्थलों और जल टंकियों की साफ-सफाई एवं रखरखाव कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों, राहगीरों और यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके।
नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक पेयजल स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील भी की।
वहीं उपाध्यक्ष संतोष केवट ने बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग कराई जा रही है, ताकि गर्मी और लू के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते के निर्देशन में संबंधित कर्मचारियों को सभी पेयजल पड़ावों की नियमित निगरानी, स्वच्छता और जल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। परिषद ने नागरिकों से सार्वजनिक पेयजल स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।