ब्रेकिंग सीतामढ़ी
रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के देवनाबुर्जुग पंचायत वार्ड संख्या 02 में युवक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गनौर पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर से करीब 500 मीटर दूरी पर उसका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताते चले कि 48 घंटे में यह तीसरी हत्या है सीतामढ़ी जिला में। 2 दिन पहले सीतामढ़ी में एक CSP संचालक और एक किसान को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दिया था।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह संवादाता