बिहारीगढ़ सहारनपुर
मिली जानकारी के अनुसार छुटमलपुर की और से बिहारीगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक के नीचे बोलोरो पिक-अप अनियंत्रित होकर जा घुसी, टक्कर इतनी जोरदार थी के पिक-अप चालक सीट और स्टेरिंग के बीच में फंस गया। पिक-अप गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बुरी तरह घायल हो गया , राहगीरो की मदद से घायल पिकअप चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सी•एच•सी फतेहपुर लाया गया बिहारीगढ़ पुलिस को जैसे ही सुचना मिली तो बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाकर क्रेन की मदद से ट्रक और पिक-अप को रोड के बीच से हटाकर साइड में लगवा दिया.सावन सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़