हमीरपुर यूपी
Report संदीप द्विवेदी
एक रफ्तार ट्रक और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पूरा मामला मुस्करा थानाक्षेत्र के बसवारी गांव का है, जहां गांव के मुख्य स्टैंड पर नोएडा से आ रहे मोटरसाइकिलों से भरे एक ट्राला में बाइक सवारों को सीधी टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद न्यूरिया प्रधान कन्हैया दीक्षित ने इंसानियत दिखाते हुए अपनी प्राइवेट कार में दोनों घायलों को लादकर सीएचसी मुस्कार पहुंचाया,जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिव जी गुप्ता ने एक बाइक सवार जावेद को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार अंकित पांडे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन बताए जा रहे हैं, जो अपना काम करके वापस अपने घर हमीरपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ट्रक को ड्राइवर सहित अपने कब्जे में ले लिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी।