सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र में अपराधियों ने युवक योगेंद्र सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि वह शोक संदेश का कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच एवं अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। लेकिन बड़ी बात यह है कि सम्राट चौधरी जब से बिहार का मुख्यमंत्री बने है तब से सिर्फ मां सीता के पावन भूमि पर हत्या पर हत्या हो रहा जो रुकने का नाम नहीं ले रहा। बता दे कि 6 दिनों के अंदर अभी तक जिले में 4 हत्या हो चुकी है। लेकिन अपराधी अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर है जो सीतामढ़ी के कानून व्यवस्था पर फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
रिपोर्टर