सीतामढ़ी
जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव स्थित आचार्य धुर्वाशा स्कूल परिसर में कार्यरत एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कविता कुमारी (24 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, कविता कुमारी आचार्य धुर्वाशा स्कूल में कार्यरत थी। बुधवार को स्कूल परिसर से उसका शव बरामद होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी समय पर नहीं दी गई और पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की गई। उन्होंने युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को हत्या बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग स्कूल परिसर के बाहर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित NH 22 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
रिपोर्टर