बालेश्वर आबकारी अधीक्षक श्री मनोज कुमार सेठी के निर्देश पर तथा फ्लाइंग स्क्वाड निरीक्षक श्री हरिहर सिंह की प्रत्यक्ष निगरानी में बालेश्वर सदर-2 आबकारी थाना प्रभारी श्री भवेश दास एवं बस्ता आबकारी थाना प्रभारी श्री जगन्नाथ भितिरिया, एपीआर फोर्स और आबकारी स्टाफ की संयुक्त विशेष टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई।
यह कार्रवाई बस्ता थाना क्षेत्र के दरड़ा और दांडी तथा सिंगला थाना क्षेत्र के माछरंका, गिलायोड़ी, नारकुदा, नारायणपटना एवं बालियापाल थाना क्षेत्र के बालियापाल गांव में की गई। छापेमारी के दौरान 1130 लीटर देशी शराब और 40.250 लीटर बीयर जब्त की गई। साथ ही इस अवैध कारोबार में संलिप्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में दरड़ा गांव के रेढ़ा मुर्मू और तुलसीमणि गोछायत, दांडी गांव की सरस्वती पंडा, माछरंका गांव के सपन कुमार बेहरा, नारायणपटना गांव के विकर्तन पात्र, गिलायोड़ी गांव के विवाकानंद जेना, नारकुदा गांव के अमरेंद्र दास तथा बालियापाल गांव के सपन कुमार मंडल, मिलन कुमार मंडल और निरुपमा मंडल शामिल हैं।
आबकारी विभाग के अनुसार जब्त देशी शराब और बीयर की अनुमानित कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में उप-निरीक्षक लंबोदर महंत, कांस्टेबल देबाशीष मलिक, शेख करीम, सुबीरकांत बेहरा, पंकज महांति, नहान मुर्मू सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
इस संबंध में फ्लाइंग स्क्वाड और बस्ता आबकारी थाना की ओर से कुल 8 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
बालेश्वर जिला से HIMANSU PRAHARAJ की रिपोर्ट