सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र के युवा भाजपा नेता आशीष त्यागी, युवा एकता सेवा समिति संगठन गऊ रक्षादल के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, निधि सैनी एवं आदित्य त्यागी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सभी युवा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी एवं देवबंद सिद्ध पीठ मां बाला सुंदरी की प्रतिमा भेंट की।इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आने वाले चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें संगठन और समाज के हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। युवा भाजपा नेता आशीष त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात बेहद प्रेरणादायक रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी और संगठन को मजबूत करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि युवा शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला और सभी ने प्रदेश व क्षेत्र की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़