बरेली
भीषण गर्मी के बीच बरेली में गहराए बिजली संकट को लेकर योगी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। जनसमस्याओं को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपना सख्त रुख दिखाते हुए अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और बरेली कैंट से भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल ने अधिकारियों के रवैये पर भारी नाराजगी जताई। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और जर्जर लाइनों के कारण जनता को हो रही परेशानियों को लेकर उन्होंने बिजली विभाग के आला अफसरों को आड़े हाथों लिया।बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए।उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो।यदि आगे भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं, ताकि जनता को इस तपती गर्मी में राहत मिल सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस फटकार के बाद बरेली की बिजली व्यवस्था में कितना सुधार आता है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल