भारत-नेपाल सीमा पर लंबे समय से चल रहे जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्मी इंटेलिजेंस लखनऊ और बिहार STF की संयुक्त टीम ने गिरोह के मुख्य सरगना सुशील तिवारी उर्फ दया तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले छह महीने से फरार चल रहा था और भारत, नेपाल तथा बांग्लादेश में जाली नोटों के नेटवर्क का संचालन कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से जांच एजेंसियों की नजर में था. अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय जाली नोट गिरोह की कमर टूट गई है.
सीतामढ़ी पुष्कर सिंह रिपोर्टर