बरेली के आंवला में रविवार को प्राचीन सिद्ध मणि पर रुद्र महायज्ञ का मंत्रोच्चारण के साथ-साथ विधि विधान से शुभारंभ हुआ। इससे पहले नगर में 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा सिद्ध मणि से शुरू होकर कच्चा कटरा होते हुए होली चौक शिव मंदिर, रामलीला गेट, भूमि विकास बैंक चौराहा, गंज त्रिपोलिया, पुरैना ढाल और पुरैना चौराह से होते हुए सिद्ध मणि पर कलश यात्रा का समापन हुआ। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महंत बिहारी दास महाराज ने बताया कि रविवार से शुरू होकर सात दिनों तक रुद्र महायज्ञ मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से होगा। 30 मई को पूर्ण आहुति होगी। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके दौरान रामनिवास मौर्य, वेद प्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, बुद्धसेन फूलमाली, ढाकन लाल, मानसिंह, केदार आदि मौजूद रहे।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला जिला बरेली उत्तर प्रदेश