राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने ग्राम बिछुआ में उपद्रव मचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी सउनि अंजनी मिश्रा ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को ग्राम बिछुआ निवासी मदन मोहन मिश्रा एवं बुद्धु काछी को क्षेत्र में उपद्रव करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, आरक्षक अरविंद एवं वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।