बरेली
बरेली। आगामी ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बरेली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, आज थाना कोतवाली क्षेत्र में एसपी सिटी श्री मानुष पारीक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च निकाला गया।रूट मार्च की शुरुआत बिहारीपुर चौकी से हुई, जो कुतुबखाना, आलमगीरगंज होते हुए मठ चौकी तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रूट मार्च के दौरान एसपी सिटी श्री मानुष पारीक ने आम नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा।एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
बरेली पुलिस का यह फ्लैग मार्च।शहरवासियों में सुरक्षा का भाव पैदा करने और त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने की एक सक्रिय पहल है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल