गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ इंडियन टी वी न्यूज़
कैसरगंज, बहराइच।
कैसरगंज क्षेत्र के भखोरा माफी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि पप्पू, महावीर, गनेश, राजकुमार, बसंत समेत विपक्षीगणों ने गुगुन, हीना, रेखा व ननकाई के घर पर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पीड़ित परिवार घायल अवस्था में कोतवाली कैसरगंज पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को तत्काल ठाकुर हुकुम सिंह स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे में नजर आई।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे इमरजेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर मीडिया टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। काफी देर बाद डॉक्टर मुकेश अस्पताल के कमरे नंबर 10 में मिले। पूछताछ में उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर न होने की बात कही।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बावजूद उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला, ना ही ग्लूकोज चढ़ाया गया और करीब दो घंटे तक घायल दर्द से तड़पते रहे। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई जारी होने की बात कही है
मुहम्मद आरिफ इंडियन टी वी न्यूज़ रिपोर्टर कैसरगंज की टीम पहुंचने तक एमरजैंसी रूम में कोई डॉक्टर नहीं मिले मरिज तड़पते रहे वीडियो शूट करने समय तक
अस्पताल की व्यवस्था कमरे में हुआ कैद सूत्रों की जानकारी मिली की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है अस्पताल केवल नाम का है
अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।