हरनौल, मांट (मथुरा)
थाना मांट के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनौल में 84 कोष परिक्रमा देने आए एक श्रद्धालु की अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ग्राम पंचायत हरनौल में कोहराम मचा हुआ है।मिल रही जानकारी के अनुसार, ग्राम मिठ्ठौली से एक 42 वर्षीय श्रद्धालु हरनौल में 84 कोष परिक्रमा देने आए थे। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पारा आसमान छू रहा है, ऊपर से ग्राम पंचायत हरनौल में बिजली की भारी कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। परिक्रमा के दौरान अचानक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। अत्यधिक गर्मी और क्षेत्र में हवा न होने के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़े।चश्मदीदों का कहना है कि “गर्मी बहुत ज्यादा हो रही और बिजली न होने के कारण कहीं पंखे-कूलर की भी व्यवस्था नहीं मिल पाई। जब तक उन्हें संभालने का प्रयास किया जाता, तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।”
रिपोर्टर मुकेश अग्रवाल जिला मथुरा