बरेली
बहेड़ी (बरेली): बरेली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 की रात को थाना बहेड़ी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नारायण नगला रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कौशल कुमार (28 वर्ष) पुत्र मंगली प्रसाद के रूप में हुई है, जो पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हैदराबाद डिंगारा का निवासी है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह आर्थिक लाभ के लिए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है। अभियुक्त का पिछला आपराधिक इतिहास भी रहा है।वर्तमान मामले में मु.अ.सं. 408/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट।पुराना मामला मु.अ.सं. 277/2019, धारा 354 IPC व 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना अमरिया (पीलीभीत)।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह बघेल, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार और कांस्टेबल अमरजीत शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल