रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण और समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुरैना में जनसुनवाई आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, महिला संबंधी शिकायतें, जमीन विवाद, आपसी विवाद और संपत्ति संबंधी मामलों सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष एवं शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर, नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विजय सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों के निराकरण हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने और आवेदकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।