Hapur (UP)
जनपद हापुड़ में ईद-उल-अजहा के पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों, ईदगाहों और प्रमुख बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहीं ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला हापुड से राहुल कुमार तहसील रिपोर्टर