बिहार के पूर्णिया के टीकापट्टी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। डर और गुस्से के बीच उग्र ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और उसे मार गिराया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वन अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से भटककर गांव में कैसे पहुंचा। इस घटना ने एक बार फिर इंसान और वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
रिपोर्टर