ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट जिला बस्तर छत्तीसगढ़
जगदलपुर, बस्तर पुलि
स ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 96 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेटगुड़ा डोंगरी क्षेत्र में दो व्यक्ति कैरी बैग में नशीले कैप्सूल लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से Pyeevon Spas Plus (Tramadol HCL) के कुल 30 पत्ते, यानी 240 नग प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी इन दवाओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
आकाश पोया (21 वर्ष), निवासी महारानी वार्ड एवं
राड्रिक सोमा (42 वर्ष), निवासी मदर टेरेसा वार्ड, जगदलपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में की गई।