जिला जालोर
तहसील आहोर में जल ही जीवन है।आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में आरंभ हुए ‘वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान 2026’ के अंतर्गत नगर पालिका आहोर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित आहोर विधायक छगनसिंह राज़ पुरोहित ने इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों एवं आमजन से जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही सभी को जल संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता और प्रकृति के संरक्षण के प्रति संकल्पित रहने की शपथ दिलाई।
इस दौरान कार्यक्रम में श्री गेनारामजी मेघवाल (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष), श्री बिशनसिंह जी सोलंकी (विधानसभा संयोजक), श्री सुजारामजी प्रजापत(निवर्तमान अध्यक्ष नगरपालिका), श्री किशोरसिंहजी (मंडल अध्यक्ष), श्री हकमारामजी प्रजापत(पूर्व मंडल अध्यक्ष), श्री हितैषजी ओझा, श्री गोरधन सिंह राजपुरोहित, श्री किशनारामजी प्रजापत, श्री रिकबेश जी सुथार, श्री कानाराम जी दमामी (मंडल महामंत्री), श्री हेमारामजी प्रजापत (मंडल उपाध्यक्ष), श्री मितेश जी राठी , श्री वचनाराम जी देवासी, श्री राकेश जी दवे(अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका) सहित ग्रामीण जन एवं नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। मीली जानकारी अनुसार
इंडियन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला