मांट
मांट क्षेत्र के भीम गाँव में बघेल समाज द्वारा माता अहिल्याबाई जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में एयर फोर्स के जवान भगवान सिंह निवासी भीम और समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत विधि-विधान से पूजन के बाद हुई, जिसमें माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुनों पर थिरकते भीम के नागरिकों के साथ यह शोभायात्रा गाँव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। बघेल समाज के वक्ताओं ने माता अहिल्याबाई के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुकेश अग्रवाल की रिपोर्ट जिला मथुरा