पिलखुवा (हापुड़)।
हापुड़ जनपद के पिलखुवा क्षेत्र में एक युवक मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर सघन तलाश अभियान शुरू किया।
घंटों की खोजबीन के बाद पुलिस ने घायल युवक को झाड़ियों से बरामद कर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय रहते चिकित्सा सहायता मिलने से युवक की जान बच गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता की सराहना की। हापुड़ पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और घायल युवक को नया जीवन मिला।
स्थान: पिलखुवा, जनपद हापुड़
रिपोर्ट: ठाकुर अनित सोम, उत्तर प्रदेश पत्रकार