गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के विधायक हरेंद्र तेवतिया एवं पूर्व ग्राम प्रधान , जिला पंचायत सदस्य तथा युवा कल्याण अधिकारी रहे डॉ. नागेंद्र सोम ने जखेडा, तरुण चौहान, वे विनोद तोमर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांवों की भूमि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों के सर्किल रेट से संबंधित समस्याओं और जनहित के विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी मुख्यमंत्री को अवगत कराए। मुख्यमंत्री ने विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
इस मुलाकात को क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
लखनऊ. ज़खीरा.
रिपोर्ट. अनित सोम उत्तरप्रदेश पत्रकार.