सहारनपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाबा भूरा देव मंदिर और मां शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ में पूजा-अर्चना कर हाल ही में खोल में अचानक आए जलप्रवाह से हुई दुर्घटना की समीक्षा की। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूरा देव मंदिर से मां शाकम्भरी देवी मंदिर तक एलिवेटेड ब्रिज व सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा करने, अतिरिक्त श्रमिक लगाने तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शारदीय नवरात्रि तक कार्य पूरा करने का प्रयास करने और अधिकतम दिसंबर तक निर्माण पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने भूरा देव मंदिर के निकट उचित स्थान पर पार्किंग विकसित करने, खोल में आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, जलभराव वाले क्षेत्रों को चैनलाइज करने तथा दोनों ओर बोल्डर लगाने के निर्देश दिए। आपदा की स्थिति में समय रहते अलर्ट जारी करने और तकनीक के माध्यम से जन-धन हानि कम करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि व दुकानदारों के आर्थिक नुकसान की जानकारी लेकर प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। बैठक में मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, एडीजी, मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
माँ शाकंभरी देवी पधारे उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ शाकंभरी देवी जी के दर्शन किए उसके उपरांत
शाकंभरी पीठाधीश्वर
शमहंत सहजानंद ब्रह्मचारी से बढ़_प्रभावित क्षेत्र। की जानकारी ली और महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और महाराज ने माँ का तिलक लगाया और गौ_माता की प्रतिमा भेंट की
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़